Azamgarh news :जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स के अंतिम बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स के अंतिम बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जनपद आजमगढ़ में चयनित फील्ड ट्रेनर्स के पांचवें एवं अंतिम बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी श्री नरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

उद्घाटन सत्र में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी महोदय ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके सफल क्रियान्वयन में फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्ण गंभीरता एवं अनुशासन के साथ प्रतिभाग करने तथा जनगणना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी भली-भांति प्राप्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत फील्ड ट्रेनर्स को प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करना है। अतः प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक विषय को भली-भांति समझना तथा अपनी शंकाओं का समाधान करना सुनिश्चित करें, ताकि आगामी चरण में जनगणना कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराया जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, मोबाइल एप्लीकेशन, गणना प्रक्रिया, प्रपत्रों तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर सम्बंधित मास्टर ट्रेनर तथा प्रशिक्षणार्थी फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button