Azamgarh news :छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील इशारा करने वाला युवक गिरफ्तार

छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील इशारा करने वाला युवक गिरफ्तार

आमगांव चौराहे पर विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं को परेशान करने के मामले में दीदारगंज पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई, अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज के नेतृत्व में 13 अक्टूबर को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव ने पुलिस टीम एवं मिशन शक्ति टीम के साथ आमगांव चौराहे पर विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील इशारा करने के आरोप में अर्जुन कुमार बिन्द (20) पुत्र रामसिजारो निवासी जमदहा, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।

इस मामले में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 189/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button