मऊ:मुक्तिधाम में पीएम मोदी की तस्वीर के पास मिले नारियल नींबू और सिंदूर,क्षेत्र में चर्चाएं तेज

मुक्तिधाम प्रांगण में पीएम मोदी की तस्वीर के सामने नारियल-नींबू, सिंदूर मिलने से तरह तरह की चर्चा - तस्वीर के आसपास लाल धागा और सिंदूर जैसी सामग्री भी दिखाई दी, घटना की वास्तविकता स्पष्ट नहीं दोहरीघाट पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव
Mau News:घोसी।दोहरीघाट। दोहरीघाट नगर के मुक्तिधाम स्थित शश्मशान स्थल के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर जमीन पर रखे होने एवं उसके चारों तरफ नीबू, नारियल आदि मिलने का मामला सामने आया है। तस्वीर के आसपास नारियल, नींबू, लाल धागे और सिंदूर जैसी सामग्री दिखाई दे रही है। इससे जुड़ी तस्वीर सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इन सामग्रियों को किसने और किस उद्देश्य से वहां रखा था, इसकी वास्तविकता अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोहरीघाट पुलिस ने एसआई अख्तर अली की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा।मुक्तिधाम जैसे सार्वजनिक स्थल पर प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ इस तरह की सामग्री रखे होने की तस्वीर सामने आने से लोग इसके पीछे की वजह जानने को लेकर उत्सुक हैं। तस्वीर में दिखाई दे रही सामग्री को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन किसी भी चर्चा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, इस मामले में किसी व्यक्ति की भूमिका या उद्देश्य को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में लोगों का मानना है कि घटना के संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मामले की वास्तविकता तथ्यों की पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं शनिवार को एसआई अख्तर अली की तहरीर पर दोहरीघाट थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button