Azamgarh News:बिलरियागंज में तमंचा और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 13 मुकदमों का आपराधिक इतिहास

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

बिलरियागंज में तमंचा और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 13 मुकदमों का आपराधिक इतिहास

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना पुलिस ने सोमवार की रात हाजी पट्टी मसीरपुर मोड़ के पास एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेंद्र उर्फ जोगेंद्र प्रसाद (44) पुत्र मकरी राम, निवासी अराजी अमानी, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर की रात उपनिरीक्षक गिरिजेश कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मसीरपुर से तेंदुआ की ओर आने वाले एक व्यक्ति के पास अवैध तमंचा है। सूचना पर पुलिस टीम ने हाजी पट्टी मसीरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जींस की कमर से तमंचा और जेब से जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिलरियागंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 252/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध महराजगंज और रौनापार थानों में दर्ज विभिन्न मुकदमों सहित हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले दर्ज होने का उल्लेख है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गिरिजेश कुमार यादव, कांस्टेबल संजय सिंह और कांस्टेबल कमलेश गौड़ शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button