मऊ शहर में पुलिस द्वारा दस लाख से अधिक के अवैध रूप से रखे गए पटाखों की बड़ी खेप बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
Police in Mau city seized a large consignment of illegally stored firecrackers worth over Rs 1 million, one person was detained.
ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव
MauNews:मऊ।घोसी।। सदर कोतवालीमऊ पुलिस द्वारा क्षेत्र के मुसरदह मोड़ से एक मकान में अवैध रूप से रखे लाखों रुपए के पटाखे बरामद करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ किया जा रहा है।
डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29 अक्टूबर को अपराह्न लगभग 1.30 बजे मऊ सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मुसरदह मोड़ के आवासी कालोनी स्थित एक मकान में अवैध रूप से पटाखे रखे होने एवं उनकी बिक्री किए जाने की सूचना कोतवाल प्रमेन्द्र सिंह को मुखबिर खास के माध्यम से प्राप्त हुई।
सूचना पर सदर कोतवाली के कोतवाल प्रमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एसआई राजेश कुमार चौकी प्रभारी भीटी, आरक्षी अवनीश यादव, सत्येन्द्र यादव, ऋषिकेश, अमरेश सिंह आदि पुलिस टीम द्वारा संबंधित मकान की जांच की गई। जांच के दौरान मौके से लगभग 18 बड़े गत्तों में वजन 768किलों ग्राम पटाखों की सामग्री बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹ 1078,000 (दस लाख अठहत्तर हजार) बताई गई है।
मौके से पटाखों के विक्रेता दीपक कुमार पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद, उम्र लगभग 22 वर्ष को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।कोतवाल प्रमेन्द्र सिंह ने आमजन से अपील करती है कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।इस सम्बन्ध में सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली के मुसरदह मोड़ स्थित आवासी कालोनी में स्थित एक मकान से पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 768किलों मूल्य 1078000रुपए के पटाखे बरामद किया गया है। सम्बन्धित पटाखा के धारक दीपक कुमार को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।



