Azamgarh News:रौनापार पुलिस की पहल, साइबर ठगी के पीड़ित को लौटाए ₹2 हजार
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में ₹2,000 की धनराशि वापस कराई है। पुलिस की इस पहल से पीड़ित को राहत मिली है।
रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया रुस्तम सराय निवासी शाहआलम पुत्र ईसा अहमद के साथ 8 सितंबर 2025 को ₹3,300 की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने 9 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद साइबर टीम ने संबंधित बैंकों से संपर्क कर ठगी की रकम में से ₹3,000 को विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराया। इसमें से ₹2,000 की धनराशि 28 अक्टूबर 2026 को एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। शेषे धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया जारी है।



