जबलपुर:पनागर में लाठी से हमला, घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

सिंगलदीप विवाद ने लिया गंभीर रूप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के सिंगलदीप गांव में 22 अक्टूबर को हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें लाठी से हमले में घायल 60 वर्षीय प्यारेलाल चक्रवर्ती की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव में किसी बात को लेकर प्यारेलाल का भागचंद चक्रवर्ती, राजेश चक्रवर्ती और कालीचरण चक्रवर्ती से विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और तीनों ने एकराय होकर प्यारेलाल पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए पहले पनागर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। कई दिनों तक चले उपचार के बावजूद प्यारेलाल की जान नहीं बच सकी और उन्होंने दम तोड़ दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों में मातम छा गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button