Jabalpur news:सिविल लाइन में वाहन चोरों का आतंक, सीसीटीवी में कैद हुई दो एक्टिवा चोरी की वारदात

एक ही चोर ने दो बार किया हाथ साफ, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

जबलपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (बीमा अस्पताल के पास) में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां एक ही शातिर चोर ने अलग-अलग तारीखों में दो एक्टिवा स्कूटर चोरी कर इलाके में सनसनी फैला दी। पहली वारदात 12 अक्टूबर और दूसरी 1 नवंबर को हुई, जिसकी पूरी करतूत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर बड़े शातिराना अंदाज में दोनों स्कूटर पार करता नजर आ रहा है। मामले में हाईकोर्ट में कार्यरत दीपिका और उनके परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्रीय रहवासियों में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है, लेकिन लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

बाइट शशि धुर्वे थाना प्रभारी सिविल लाइन

बाइट अंशु शर्मा

बाइट दीपिका

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button