Jabalpur news: कटोरे में मूंग, उड़द और धान लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे सपा नेता आशीष मिश्रा, किसानों के लंबित भुगतान पर जताया कड़ा आक्रोश
Jabalpur News: SP leader Ashish Mishra arrived at the Collectorate carrying a bowl of mung beans, urad beans, and paddy, expressing strong displeasure over pending payments to farmers.

जबलपुर: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा के नेतृत्व में जबलपुर के अन्नदाताओं ने अपनी लंबित मांगों और भुगतान को लेकर अनोखा प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को गहरी नींद से जगाने का प्रयास किया। पिछले डेढ़ साल से मूंग, उड़द और धान के बकाये भुगतान के लिए भटक रहे किसान और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में कटोरे लेकर सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि महीनों बीत जाने के बाद भी किसानों को उनके हक का पैसा नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है।
ज्ञापन के माध्यम से सपा नेता आशीष मिश्रा ने तीन प्रमुख सूत्रीय मांगें रखीं, जिसमें किसानों के बकाये भुगतान के अलावा धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने और हालिया चक्रवाती तूफान से प्रभावित किसानों को राहत देने की बात प्रमुख रही। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वर डाउन रहने और ओटीपी न आने जैसी तकनीकी समस्याओं का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया, जिसके कारण कई किसानों का पंजीयन तक नहीं हो पा रहा है। कलेक्टर ने किसानों की इन समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को तुरंत आवेदन भेजने और शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है।
बाइट-आशीष मिश्रा-प्रदेश सचिव सपा
बाइट-अरुण कुमार विश्वकर्मा-कलेक्टर जबलपुर
बाइट खयाल सिंह किसान
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



