Jabalpur news:धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर गरमाई सियासत: राष्ट्रीय यादव महासभा ने जबलपुर में खोला मोर्चा, एफआईआर की मांग और कथाओं के बहिष्कार का ऐलान,एसपी को ज्ञापन
Jabalpur News: Politics heats up over Dhirendra Shastri's statements: Rashtriya Yadav Mahasabha opens front in Jabalpur, demands FIR and announces boycott of Katha, submits memorandum to SP

जबलपुर:राष्ट्रीय यादव महासभा ने धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयानों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए जबलपुर में तीखा विरोध प्रदर्शन किया है। महासभा के नेताओं का आरोप है कि लोकप्रियता के नशे में चूर होकर शास्त्री सनातन आस्था के केंद्र भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप और उनकी लीलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे करोड़ों सनातन प्रेमियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा में भगवान कृष्ण और राम को एक ही शक्ति का रूप माना गया है, ऐसे में एक अवतार को दूसरे से अलग बताकर समाज में भ्रम फैलाना पूरी तरह से गलत है।
इस मामले को लेकर समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि इस पर सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो यादव समाज उग्र आंदोलन का चरणबद्ध कार्यक्रम शुरू करेगा और उनकी कथाओं का पूर्ण बहिष्कार करेगा। समाज के प्रतिनिधियों ने यह भी संकल्प लिया है कि जो लोग अनजाने में उनकी कथाओं में जा रहे हैं, उन्हें जागरूक कर वहां जाने से रोका जाएगा।
बाइट-राम रतन यादव-राष्ट्रीय यादव महासभा
बाइट लवली सोनी डीएसपी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



