Azamgarh News:सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष; संगठन को नई ऊंचाई देने का लिया संकल्प
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
आजमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, खेल प्रतिभाओं को निखारना होगी पहली प्राथमिकता
विशिष्ट अतिथि मिथिलेश त्रिपाठी ने नवनियुक्त प्रदेश संयोजक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के प्रति उनका समर्पण, कर्मठता और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल हमेशा से प्रेरणास्रोत रहा है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश संयोजक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रकोष्ठ के माध्यम से युवाओं में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। आजमगढ़ से लेकर पूरे प्रदेश तक खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, शैलेन्द्र नाथ यादव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राय (पिंटू), सुधीर राय, राकेश सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, राज सिंह, मन्नू कुमार, अग्निवेश राय, पल्लव श्रीवास्तव, विवेक सिंह, अरुण श्रीवास्तव, सिद्धार्थ, विवेक चौबे, शुभांक, हर्ष श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, सोनू यादव, मोहम्मद शाहिल, अंकित राय और आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।



