Jabalpur news:हाई कोर्ट बार की समस्याओं को लेकर सांसद विवेक तन्खा से मिले पदाधिकारी
महिला अधिवक्ताओं की समस्याएं प्राथमिकता से हल कराने का आश्वासन

Jabalpur Madhya pradesh news,
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और हाई कोर्ट एडवोकेट बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सत्येंद्र जोशी और विश्वास पलिया के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा से सौजन्य भेंट की। चुनाव में जीत के बाद हुई इस पहली औपचारिक मुलाकात में बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बार की मूलभूत समस्याओं और महिला अधिवक्ताओं को होने वाली परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। इस पर विवेक तन्खा ने आश्वासन दिया कि बार के सभी सदस्य उनके परिवार का हिस्सा हैं और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए वे राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर हमेशा सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने विशेष रूप से महिला अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने की बात कही और बार एसोसिएशन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
बाइट विवेक तन्खा राज्यसभा सांसद
बाइट एड मृगेंद्र सिंह अध्यक्ष
बाइट एड सत्येंद्र ज्योतिषी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



