Jabalpur news:सड़क हादसे में बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे, ओवरलोड पाइप से लदी गाड़ी ने मारी टक्कर

Jabalpur News: School children narrowly escaped a road accident, hit by a vehicle loaded with overloaded pipes.

जबलपुर:कोतवाली थाना अंतर्गत दमोह नाका के पास पंजाब बैंक कॉलोनी के नजदीक एक स्कूली वाहन और ओवरलोड पाइप से लदी गाड़ी के बीच टक्कर की खबर सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों और वाहन चालक सुनील शर्मा के अनुसार, स्कूली गाड़ी लगभग 30 की गति से चल रही थी, तभी पीछे से आ रही ओवरलोड पाइप से लदी गाड़ी ने अचानक ब्रेक मार दिए, जिससे लंबे पाइप गाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गए। इस दुर्घटना में वाहन में सवार लगभग 8-10 छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए, हालांकि एक बच्ची के कंधे और शरीर पर चोटें आईं और खून निकल आया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और संगठन के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल भिजवाया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी पंडित अनुराग शुक्ला के अनुसार, परिजनों और वकीलों की मौजूदगी में मामले का निष्पक्ष समाधान किया गया है। सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया वाहन चालक ने पीछे चल रही ओवरलोड और लंबी सामग्री ले जाने वाली गाड़ी के अचानक ब्रेक मारने को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया है। कोतवाली पुलिस ने ड्राइवर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है और वहां को भी जप्त कर लिया है

बाइट सीएसपी अखिलेश गौर

बाइट अनुराग

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button