Azamgarh accident:पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर

Bike rider dies after being hit by pickup near Ishwarpur, companion critical

रानी की सराय (आजमगढ़)। रानी की सराय थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर के पास रविवार दोपहर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रानी की सराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल साथी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुईया मखदुमपुर निवासी सोनू उर्फ अब्दुल कलाम (35) पुत्र मुनव्वर अपने साथियों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर भांगड़ा पार्टी में बाजा बजाने के बाद वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि सुबह उन्होंने एक अस्पताल में सफाई का कार्य किया था। इसके बाद फरिहा गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में भांगड़ा पार्टी के साथ बाजा बजाने गए थे।

कार्यक्रम से लौटते समय ईश्वरपुर के पास बाइक वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में सोनू उर्फ अब्दुल कलाम और उनके साथी मेला पुत्र बाबा (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं मेला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मृतक सोनू उर्फ अब्दुल कलाम रानी की सराय में किराये के मकान में रहकर भांगड़ा पार्टी का संचालन करते थे। मृतक के परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले करके पोस्टमार्टम को भेज दिया बताया जाता है कि एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे जबकि एक बाल बाल बच गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button