Azamgarh news:18-19 आयु वर्ग में सबसे कम फॉर्म वाले बूथों पर पहुंचीं एसडीएम नेहा मिश्रा, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

लालगंज विधानसभा के बूथ 75, 76, 232, 233 और 341, 342 का किया औचक निरीक्षण

आजमगढ़ उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा के द्वारा विधानसभा क्षेत्र-351 लालगंज में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के तहत बॉटम परफॉर्मिंग बूथों का निरीक्षण किया गया।

कंपोजिट विद्यालय, उमरीश्री – बूथ 75 व 76

नेहा मिश्रा के द्वारा यहां निरीक्षण में पाया गया कि 18-19 आयु वर्ग में बूथ 75 पर मात्र 3 फॉर्म तथा बूथ 76 पर मात्र 2 फॉर्म ही प्राप्त हुए हैं। वहीं फॉर्म-6 की श्रेणी में बूथ 75 पर 10 तथा बूथ 76 पर 7 फॉर्म ही जमा हुए हैं।कंपोजिट विद्यालय, मिर्जाआदमपुर – बूथ 232 व 233यहां भी 18-19 आयु वर्ग में फॉर्म संग्रह की स्थिति न्यूनतम पाई गई। बीएलओ को घर-घर जाकर पात्र युवाओं से संपर्क करने के निर्देश दिए गए।

कंपोजिट विद्यालय, रामपुर बढ़ौना – बूथ 341 व 342

नेहा मिश्रा के द्वारा यहां भी बॉटम परफॉर्मिंग बूथों का निरीक्षण कर फॉर्म वितरण व संग्रह की प्रगति की समीक्षा की गई।नेहा मिश्रा के द्वारा बीएलओ को सख्त निर्देश दिया गया कि 18-19 आयु वर्ग के एक भी पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में छूटने न पाए। फॉर्म-6 भरवाकर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान संबंधित तहसीलदार, बीएलओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button