उत्तर- प्रदेश के अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष प्रदेश संरक्षक नानक शरण शर्मा का हार्ट -अटैक से दुःखद निधन
अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भट्ट ब्राह्मण सभा के संरक्षक पंडित नानक शरण शर्मा का दिनांक,07,02,2024 दिन बुधवार शाम-4:45 बजे हृदय गति रूकने से उनके पैतृक आवास लखनऊ मे निधन हो गया। इनके निधन की सूचना मिलते ही संगठन एवं समाज के लोगों के साथ ही सामाजिक सरोकार रखने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

ब्यूरो रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
उत्तरप्रदेश: लखनऊ के रहने वाले नानक शरण शर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज लखनऊ मे एक आदर्श स्टोर अधीक्षक थे। सामाजिक, ईमानदार सरल व्यवहार कुशलता से अपने क्षेत्र के जनमानस के अत्यंत लोकप्रिय व्यक्ती का दिनांक ,07-02-2024 दिन बुधवार को शाम करीब 4:45 इसी बीच उनके सीने में दर्द उठा, परिजन मामले को समझ पाते कि बेड पर गिरे और मृत्यू हो गई। नानक शरण शर्मा की निधन की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण सभा के महामंत्री कमलकांत शर्मा उनके आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया है नानक शर्मा का अंतिम संस्कार आज दिनांक ,08,02,2024 लखनऊ के भैसा कुंड स्थित मुक्तिधाम मे करिब दोपहर मे 1,बजे किया जायेगा। अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण सभा के महामंत्री कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में एक शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखते हुए शोक संवेदना व्यक्त की जायेगी।



