ससुराल में जैसे ही उतरी बारातियों संग दूल्हे की डोली,वैसे ही हमलावरों ने मारा दूल्हे के प्राइवेट पार्ट्स पर गोली

रिपोर्ट:रोशन लाल
जानकारी के अनुसार मथुरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां नौहझील में एक दूल्हे को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर चोटिल कर दिया. वारदात को अंजाम देने के पश्चात् अपराधी मौके से फरार हो गए.दूल्हा बरात लेकर घरवालों के साथ दुल्हन के घर आया था. घायल दूल्हे को उपचार के लिए तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों की एक टीम उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।प्राप्त खबर के मुताबिक, बुधवार रात अलीगढ़ के दमुआका से एक दूल्हा बरात लेकर फरीदमपुर आया था. उसकी सादी फरीदमपुर निवासी एक युवती से होनी थी. लड़की के घर में शादी की रस्में चल रही थीं. इसी बीच, एक गाड़ी में सवार होकर चार से पांच अज्ञात लड़के आए.आशंका. ब्यक्त की जारही है कि इन्ही में से किसी एक ने दूल्हे के प्राइवेट पार्ट्स पर गोली मार दी. किंतु गोली छटक कर दूल्हे की झाँघ मे लग गई जिससे दूल्हा लहूलुहान हो गया. चोटिल अवस्था में दूल्हे को सीएचसी नौहझील लाया गया.घटना के पश्चात् दूल्हा पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया. पुलिस भी मौके पर पहुंची. घटना कस्बा के एक मैरिज होम की बताई जा रही है. इस बारे में मथुरा के एसपी देहात ने बताया कि 14 फरवरी की रात बुलंदशहर से नौजिल थाना इलाके में बरात आई थी. जब लड़का घोड़ी चढ़ने पर जा रहा था, तभी उसके ऊपर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर दी. चिकित्सकों ने जांघ से गोली निकाल दी है. चिकित्सकों ने कहा कि दूल्हे की स्थिति खतरे से बाहर है. मरहमपट्टी कर दी गई है. हालत में सुधार होते ही उसे घर भेज दिया जाएगा.एसपी ने बताया कि इस मामले में कोई भी शिकायत हमें नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. वहीं यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस वारदात के सिलसिले में लड़का या लड़की पक्ष में से कोई भी सदस्य कुछ भी बताने से मना कर दिया है. हालांकि, पुलिस भी इस मामले में अपने स्तर से तहकीकात कर रही है।



