आजमगढ़:पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी

आजमगढ़:रौनापार थाने की पुलिस ने
दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि विपक्षी सुनील यादव पुत्र श्रीराम यादव सा0 देवारा खास राजा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ हाल मुकाम मसुरियापुर जिला आजमगढ़ ने वादिनी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया जब वादिनी ने शादी की बात कही तो गाली गुप्ता देते हुये मारने पीटने लगा और जान से मारने की धमकी दिया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 26/2024 धारा 376,323,504,506 भा.द.वि. बनाम सुनील यादव पुत्र श्रीराम यादव सा0 देवारा खास राजा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ हाल मुकाम मसुरियापुर जिला आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत विवेचना प्रारम्भ की गयी। मंगलवार को उ0नि0 अखिलेश सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुनील यादव पुत्र श्रीराम यादव साकिन देवारा खास राजा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ हालमुकाम मसुरियापुर थाना रौनापार आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष को हाजीपुर तिराहे से समय करीब 09.50 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।



