आजमगढ़:दो गांवों में आगजनी से चार परिवारों की गृहस्थी खाक

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल
महराजगंज/आजमगढ़;महराजगंज विकास खण्ड के रघुनाथपुर व देवारा जदीद (नेता नगरी) दो गांवों में बुधवार की आगजनी में तीन परिवारों की नौ रिहायशी मंडई सहित पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गयी ।
जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10:00 बजे रघुनाथपुर गांव निवासी सुशीला पत्नी स्व० शिवनाथ निषाद अपनी रिहायशी मंडई में खाना बना रही थी तभी चूल्हे की चिंगारी से मंडई में आग लग गई । और बगल में स्थित गोविंद पुत्र शिवनाथ की मंडी को अपनी चपेट में ले लिया । अगलगी की इस घटना में जहां दो परिवारों की पूरी गृहस्थी खाक हो गरी वहीं गोविंद की भी एक मंडई जल गयी ।दूसरी घटना लगभग 11:45 बजे देवारा जदीद नेता नगरी में हुई जहां गांव निवासी कमलेश पुत्र विक्रम के रिहायशी मंडई में अज्ञात कारणों से आग लग गई आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े तभी तेज हवाओं ने संजय पुत्र विक्रम के रिहायसी मंडई को भी अपने आगोश में ले लिया । देखते ही देखते दोनों परिवारों की पूरी गृहस्थी सहित आधा दर्जन मंडईयां जलकर खाक हो गईं । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया तथा गांव के अन्य परिवारों को आगजनी से बचा लिया । अगलगी की इस घटना से पल भर में चार परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये । दोनों घटनाओं में लगभग 10 लाख के नुकसान का अनुमान है ।



