देवरिया अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर ठोकर लगने से युवक की हुई मौत।

रिपोर्ट विनय मिश्रा
देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम कपरवार निवासी अंकित साहनी पुत्र मुन्ना साहनी कपरवार से दो महिलाओं को पहुंचाने के लिए बड़हलगंज क्षेत्र में गया हुआ था। देर रात पहुंचाकर घर वापस आ रहा था ।कि अचानक नेतवार पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे अंकित बुरी तरह घायल हो गया जिसकी सूचना लोगों द्वारा परिवार वालों को दी। गई परिवार वालों ने अंकित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज में दिखाए लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई



