देवरिया।पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किये जाने के सम्बन्ध में बैठक 15 अप्रैल को।

प्रतिवेदन विनय मिश्रा
देवरिया।
देवरिया उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किये जाने के सम्बन्ध में 15 अप्रैल को अपराह्न 04:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को समय से प्रतिभाग करने की अनिवार्यता की गई है।



