आजमगढ़:डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

आजमगढ़:जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण एवं कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के दृष्टिगत तेजी से पानी टंकी के निर्माण एवं ओवरहेड टैंक के निर्माण के कार्यों को पूर्ण कर अधिक से अधिक रेगुलर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य अधूरे हैं, उसे तत्काल पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पाइपलाइन लगाने एवं पानी कनेक्शन देने में भी तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पड़ने वाली भीषण गर्मी के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की पेयजल की समस्या उत्पन्न ना हो, इसलिए राज्य सरकार एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से पेयजल से संबंधित शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण वासी शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सहायक अभियंता के मोबाइल नंबर 995698 6754 तथा अधिशासी अभियंता 9473 94 2706 पर कॉल कर 24 घंटे में किसी भी समय अपनी समस्या को अवगत करा सकते हैं। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button