लोकसभा निर्वाचन दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक किए जाने हेतु स्वीप कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जिला संवाददाता, विनय मिश्र
देवरिया।देवरियाआगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक किए जाने हेतु बाबू बैजनाथ सिंह महाविद्यालय देवढी अंडिला में आज स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी बरहज दिशा श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ० उदयभान, नोडल उच्च शिक्षा की गरिमामय उपस्थिति रही, कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय की प्राचार्य नेहा सिंह ने मतदान केंद्र पर मतदाता को पहुंचने तथा आस पास लोगो को बूथ तक पहुंचने की अपील की। विशिष्ठ अतिथि डॉ० उदयभान ने मतदाता सूची में नामांकन के लिए बच्चो से अपील की। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने 75% मतदान कराने का लक्ष्य रखा। मतदान के महत्व को समझाया कार्यक्रम का संचालन बिमलेश यादव ने किया।इस अवसर पर मनीष कुमार यादव ,राजेश्वर कुमार,अभिषेक मिश्र,प्रवीण तिवारी,प्रियंका यादव, रत्नावली मौर्या, तेज नारायण यादव उपस्थिति रहे ।



