Akola news:पत्रकारों के स्वाभिमान के साथ किसी प्रकार से समझौता नहींl मोहम्मद जुनेद (जिला अध्यक्ष अकोला आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन)

पत्रकारों के स्वाभिमान के साथ किसी प्रकार से समझौता नहींl
मोहम्मद जुनेद (जिला अध्यक्ष अकोला आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन)
अकोला मे आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अकोला मोहम्मद जुनैद ने अपने सभी सदस्यों तथा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान हेतु हमारा एसोसिएशन हमेशा प्रतिबद्ध है। किसी भी पत्रकार के साथ फुल के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु हम कृत संकल्पित हैं। हमारा एसोसिएशन 22 वर्षों से पत्रकारों के हित में लगातार कार्यकर्ता रहा है। सरकार से हमारे उच्च पदाधिकारियों द्वारा कई मांगे भी मांगी गई है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा कुछ मांगों को मान भी लिया गया था तथा पत्रकारों को आर्थिक सहायता भी पूर्व सरकार द्वारा दी गई थी। जिलाध्यक्ष ने अपने सभी साथियों से संगठन को विशेष मजबूती प्रदान करने हेतु विशेष रणनीति पर बल दिया और आश्वस्त किया कि हम और हमारे उच्चाधिकारी सदैव आपके साथ हैं। इस अवसर पर शेख इमाम, कुशल शंकर भगत, सफी खान पठान, अब्दुल मजीद, मेघ श्याम वासुदेव राव सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अकोला ने पुलिस प्रकाश अहिरे सर नितीन देशमुख सर अधिकारियों से भी मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button