गोंगपा ने बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेडकर जयन्ती समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया

रिपोर्ट संजय सिंह बलिया

बलिया। 14 अप्रैल 2024 को विकास खण्ड हनुमानगंज अन्तर्गत निमिया पोखरा चट्टी स्थित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तहसील अध्यक्ष संजय गोंड के नये मकान पर भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीम राव अम्बेडकर जी की जयन्ती समारोह उनके चित्र पर फूल- माला, श्रद्धा-सुमन अर्पण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया व बाबा साहेब अमर रहें भारतीय संविधान जिन्दाबाद के जोरदार नारे लगाये गये तथा इस अवसर पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गयी। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के बतौर वरिष्ठ नेता अ.भा.गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.रामनिवास गोंड जी ने सम्मबोधित करते हुये कहा की बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर भारत ही नहीं बल्कि विश्व रत्न हैं उनके द्वारा रचित भारतीय संविधान की उद्देशिका का शत प्रति शत पूर्ण रूप से लागू अनुपालन होने पर ही भारत के हर मानव का कल्याण सम्भव हैं। आज के दौर में डा.आंबेडकर जी के विचारों की प्रासंगिकता और भी ज्यादा हैं! बाबा साहेब द्वारा रचित भारतीय संविधान की हिफाजत करना व भारत में लोकतंत्र को बचाये रखना हर भारतवासी का उसका संवैधानिक कर्तव्य व नैतिक दायित्व है। बाबा साहेब ने कहा था की शिक्षा वो शेरनी का दूध हैं जो पियेगा वो दहाड़ेगा अर्थात हमें अध्ययन आन्दोलन पर जोर देने की आवश्यकता हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोंगपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, प्रदेश सचिव सुरेश शाह, भारत लाल गोंड, महादेव कोल जी, उमेश चन्द्र गोंड, बब्बन प्रसाद गोंड, एडवोकेट अशोक गोंड, सुदेश कुमार मांडवी, कन्हैया गोंड, अरविन्द गोंडवाना, संजय गोंड, ओमप्रकाश गोंड, सिकंदर गोंड, दीपक गोंड, सरल गोंड, लक्षमण गोंड, शैलेश गोंड, प्रभुनाथ गोंड,जोगिंदर गोंड रहे! कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड तथा संचालन तहसील अध्यक्ष संजय गोंड ने किया!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button