होली मिलन समारोह आपसी सौहार्द और भाईचारा का संदेश समाज में देता है :रामअवध शर्मा

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी

रतसर ( बलिया )स्थानीय नगर पंचायत के रूबी मैरेज हाल में विश्वकर्मा पांचाल सेवा संघ के तत्वाधान में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में छात्रनेता रामअवध शर्मा ने आए हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली मिलन जैसे आयोजनों से आपसी सौहार्द और भाईचारा का संदेश समाज में जाता है। इस प्रकार के आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। अपनी बातों को गंभीरता से रखते हुए सत्येंद्र शर्मा, सियाराम शर्मा, हृदयानंद शर्मा, मार्कण्डेय विश्वकर्मा,नन्दकिशोर शर्मा,कमला कान्त शर्मा,चन्दन शर्मा,रमेश शर्मा, अरूण शर्मा,छट्ठू लाल शर्मा,सोनू शर्मा सहित अन्य लोग ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शुरूआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मनोज शर्मा,सन्तोष शर्मा,रामनिवास शर्मा,मुखा शर्मा,सुनील प्रजापति,बालदेव शर्मा,पशुराम शर्मा,रामबाबू शर्मा,कृष्णा शर्मा,मोहन शर्मा, सुशील शर्मा , हरिन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button