शिक्षा क्षेत्र रसड़ा अन्तर्ग ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान व मतदाता जागरूकता निकाली रैली

रिपोर्ट संजय सिंह
रसड़ा (बलिया) शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो रैली व मतदाता जागरूता रैली सोमवार को सबेरे कंपोजिट विद्यालय रसड़ा से निकाली गई। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह, खंड शिक्षाधिकारी मान्वेंद्र पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ अमर शहीद भगत सिंह तिराहे पहुंची जहां भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया। रैली प्रधानाचार्य मंसूर आलम, गुप्मम डा, पंकज सिन्हा आदि अध्यापकों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज पहुंची जहां कस्तुरा गांधी बालिका विद्यालय पकवाइनार की वार्डेन सुधा त्रिपाठी की उपस्थिति में बालिकाआें ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर एसडीएम ने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अभिभावकों को प्रेरित किया तथा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस राष्ट्रीय पर्व में अपना मत देकर मतदान कार्यक्रम को सफल बनाएं।



