बारीपुर हनुमान मंदिर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमत जन्मोत्सव।

हजारो लोगो ने पूजन अर्चन कर लिया आर्शिवाद।

रिपोर्ट विनय मिश्रा

देवरिया :: चैत्र मास की पूर्णिमा को सिद्ध पीठ बारीपुर हनुमान मंदिर पर मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव भजन कीर्तन के साथ धुम धाम से मनाया गया मंदिर पर हनुमान चालीसा, सुंदरकाण्ड पाठ, विष्णुसहस्त्रनाम, रामनाम संकिर्तन का पाठ हुआ। छप्पन प्रकार के ब्यंजन से हनुमान जी को भोग लगा कर आरती की गई उसके बाद प्रसाद वितरण कर भण्डारा कराया गया । सुबह से शाम तक हजारों की संख्या में भीड़ रही। महिलाएं मंगल गीत गाकर झुम उठी ।मंहत शिवचरण दास ने सभी भक्तों को आशिर्वाद देकर उज्जवल भविष्य के लिए मंगलमयी कामना की आचार्यो ने वैदिक मन्त्रोच्चार से मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास को विधि विधान से हनुमान जी का पूजन अर्चन कराया गोपालदास ने कहा कि हनुमान जी अपनी भक्ति, बल, बुद्धि से चारो युगो में पूजनीय बने हैं और हनुमान जी में हर तरह के कष्ट, ताप को दूर करने की क्षमता है वह अपने सच्चे भक्तो की हर मुश्किल घड़ी में रक्षा करते हैं बुद्धि, बल, यश, धैर्य, निर्भयता, स्वास्थ्य, चेतना यह सब हनुमान जी को याद करने से प्राप्त किया जा सकता है । आज मंगलवार के दिन हनुमान जयंती पड़ने से इसका महत्व कई गुना अधिक बढ़ जाता है क्योंकि हनुमान जी मंगलवार के दिन ही जन्मे थे । इस अवसर पर मदन शाही, विजय उपाध्याय, कृपाशंकर चौबे,काशीपति शुक्ल, दीपू तिवारी, तारकेश्वर चौबे, डा० वाई के तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button