Azamgarh news:चुनाव आयोग की चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के चौराहे पर चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत सुबह-सुबह नए चौक पर वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई। इस बीच चारों तरफ से आने जाने वाले फोर व्हीलरों को रोक रोक कर वाहनों की डिग्गीयां खुलवा कर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा चेक किया जा रहा था। यह नजारा देखते ही आशंका होने अन्य चालक भी अपने-अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए सुबह सुबह जब यह कार्रवाई देख कर मीडिया ने अधिकारियों से पूछा तो चेकिंग में कार्यरत अधिकारियों ने बताया कि हम लोग चुनाव आयोग के आदेशानुसार वाहन चेकिंग कर रहे हैं जिससे चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा सके और वाहनों के जरिए कहीं मदिरा पैसा बांट कर मतदाताओं को खरीदने का काम प्रत्याशियों द्वारा ना हो सके जिससे समाज की शांति भंग न हो और चुनाव आयोग पर प्रश्नचिन्ह न लगे। इस बीच कर्मचारियों अधिकारियों ने दर्जनों वाहन चेक किए और वाहनों की डिगगीयां तथा सीटें पलट कर देखें जब वाहनों से कुछ नहीं मिला तब जाकर उन लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button