आजमगढ़ में भाजपा ने बागी कार्यकताओं को किया निष्कासित

रिपोर्ट:आफताब आलम

Azamgarh।यूपी नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समीकरण खराब करने वाले बागियों पर अब पार्टी ने सख्त रूख अपनाया है। आजमगढ़ जिले में निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतरने वालों को शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन पर छह वर्षों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है,आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के परामर्श से सात लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया,निष्कासित किए गए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नगर पंचायत जहानागंज से आनंद गुप्ता पुत्र शिवकुमार गुप्ता (क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र), नगर पंचायत जहानागंज विमल गुप्ता पुत्र मार्कंडेय गुप्ता (पूर्व शक्तिकेंद्र संयोजक), नगर पंचायत जहानागंज से प्रिया गुप्ता पुत्री ताड़कनाथ गुप्ता (कार्यकर्ता), नगर पंचायत महाराजगंज से मीना जायसवाल, नगर पंचायत महाराजगंज से विशाल जायसवाल, नगर पंचायत जीयनपुर से आलोक चौरसिया पुत्र कमलेश चौरसिया (मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा) और नगर पंचायत जीयनपुर से राजेश चौहान पुत्र तिलकू चौहान (वरिष्ठ कार्यकर्ता) शामिल हैं,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button