आजमगढ़:अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़:बिलरियागंज थाने की पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। को उ0नि0 शिवकुमार यादव मय हमराह को सूचना मिली कि एक

 

 

 

व्यक्ति जो कि अवैध तमंचे के साथ अलाउद्दीन पट्टी नहर पुलिया पर खड़ा है कही जाने के लिये किसी का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया उसने अपना नाम बदन पुत्र शिवनाथ निवसी हारिपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी में एक अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ ।

 

 

 

पकड़े गये व्यक्ति का यह अपराध अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट. का दण्डनीय अपराध है का बोध कराते हुए समय करीब 7.50 बजे सुहब हिरासत पुलिस में लिया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।

Related Articles

Back to top button