बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालय खंड शिक्षा अधिकारी ने कराया बंद।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।
बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बारा दीक्षित में शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय पर पहुंचे जोबिना मान्यता के संचालित हो रहा था विद्यालय के मान्यता की कागज मांगने पर विद्यालय की व्यवस्थापक कागज नहीं दिखा सके । विद्यालय एक से आठ तक की कक्षा चलाई जा रही थी खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह ने सरस्वती ज्ञान मंदिर लक्ष्मीपुर बारा दीक्षित को बंद करते हुए विद्यालय संचालक को नोटिस जारी कर विद्यालय बंद करने का शपथ पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।



