घोसी में डीएम प्रवीण मिश्रा ने बीएलओ,लेखपाल,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिया मतदानप्रतिशत बढ़ाने के निर्देश के साथ बूथो पर पेयजल की व्यवस्था का निर्देश।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव।घोसी।मऊ।
घोसी।स्थानीय नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के सभागार में जिलाधिकारी मऊ /जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य मे लगे बीएलओ, राजस्व कर्मचारियों आदि की शनिवार को एक बैठक सम्पन्न हुई ।जिसमें मतदाता पर्ची घर घर वितरित करने पर जोर दिया गया।इसके साथ ही कम मतदान होने वाले पोलिंग बूथों की समीक्षा कर मतदान बढ़ाने पर विचार किया गया।जिलाधिकारी ने निर्वाचन कर्मियों से उनकी समस्याओं को भी प्रमुखता से सुनकर उसे समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी के सभागार में निर्वाचनकार्य मे लगे बीएलओ, लेखपाल,आंगनबाड़ी आदि कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहाकि 15 मई से लोकसभा 2024 सामान्य निर्वाचन के मतदाता पर्ची बूथ लेबल अधिकारियों को उपलब्ध करा दी जायेगी ।जिसे पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक जिम्मेदारी के साथ मतदाताओं को उनके घर पर पर्ची वितरित करने का कार्य करें।किसी भी दशा पर्ची वितरित में लापरवाही की शिकायत नहीं आनी चाहिए ।न ही किसी विशेष व्यक्ति,समुदाय ,जाति या प्रभाव रखने वाले व्यक्ति को मतदाता पर्ची देंगें।जिस मतदाता का पर्ची है उसे के घर ही उपलब्ध करायेंगे और मतदान केंद्र पर लेकर आने हेतु प्रेरित करेंगे।यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो गई है तो उसकी पहचान कर बीएलओ सूची उपलब्ध करायेंगे ताकि उनके स्थान पर फर्जी वोट पोल न हो।उनकी पर्ची किसी भी दशा में वितरित नहीं होगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्वाचन कर्मियों की समस्याओं को प्रमुखता से सुनकर उसे समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कम मतदान होने वाले बूथों की समीक्षा किया जिसमें पाया कि आधार कार्ड एवं मतदाता पर्ची में छपी जन्मतिथि में अंतर के कारण पिछले चुनाव में कुछ मतदाता अपने मत देने से वंचित हो गये थे ।परिणाम स्वरूप मतदान प्रतिशत कम हो गया था।कुछ स्थानों पर मतदान केंद्र दूर होने के कारण लोग वोट देने नहीं आते है।जिनको समझा बुझाकर वोट देने जाने के लिए प्रेरित करने को कहा ।समीक्षा में प्राथमिक विद्यालय कंधेली,प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर ,अलीनगर सहित आधा दर्जन मतदान केंद्र कम प्रतिशत में वोट पोल होने वाले पाये गये।जिस पर अधिक से अधिक वोट पोल करने हेतु प्रेरित करने को कहा गया।
मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने कहाकि धूप से बचने के लिए मतदान केंद्र पर पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी ।इसके साथ ही पिने के लिए पानी की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। दिव्यांग एवं सीनियर नागरिक 85 से अधिक वर्ष के मतदाताओं को उनकी पूर्व सूचना के आधार पर घर पर वोट देने की व्यवस्था की जायेगी ।इसके साथ ही मतदान कर्मियों को अधिक से अधिक वोट पोल करने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया।कार्यक्रम का संचालन एसडीएम न्यायिक राजेश अग्रवाल ने किया।इस बैठक में सुपरवाइजर ,रोजगार सेवक ,कोटेदार ,अंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा,सीडीओ प्रशांत नागर, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, उपजिलाधिकारी आनंद कनौजिया,उपजिलाधिकारी न्यायिक राजेश अग्रवाल, नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा, वीआरसी शकील अहमद,एडीओ पंचायत राजेश, सुनीता भारद्वाज,सुदर्शन कुमार,वकार रजा ,शशांक सिंह, शरद यादव,रामभवन, हरिप्रकाश गौतम,शनि सिंह, पंकज चौहान,सुधाकर आदि उपस्थित रहे ।



