डीएम प्रवीण मिश्रा ने झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को किया रवाना।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव।घोसी।मऊ।
घोसी।स्थानीय नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के परिसर से शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता जुलूस निकाल कर लोगों को बगैर प्रलोभन या लालच के देश एवं समाजहित में शत प्रतिशत मतदान करने के साथ ही अन्य को भी मतदान हेतु प्रेरित करने का संदेश दिया ।यह जुलूस सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के परिसर से निकलकर मझवारा मोड़ होते हुए ब्लाक मुख्यालय पहुंच कर समाप्त हुआ।
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने कहाकि आप सभी देश व समाजहित में शत प्रतिशत मतदान करें।इसके साथ ही अपने आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। लोगों से अपील किया कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन या लालच में न आये।देश एवं समाजहित में निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करें।यदि कोई प्रत्याशी या पार्टी किसी प्रकार का जोर जबरदस्ती करती है तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें। ऐसे युवा जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिया वे अपना नाम मतदाता सूची में निर्धारित प्रारूप को पूर्ण कर दर्ज करा लें ।जिससे लोकतंत्र में अपनी सहभागिता दें सकें। आप सभी भारत के भावी निर्माता है।अपना मत देश हित एवं विकास के लिए करे।बुथों पर जाकर मतदान के साथ ही अन्य को प्रेरित करें।इस अवसर एडीओ पंचायत राजेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी संजय प्रसाद,रामनयन यादव,रामभवन यादव,रीता, गीता,दयाशंकर यादव,सुदर्शन कुमार ,अमीरुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों विद्यार्थी जुलूस में शामिल रहे।



