आजमगढ़:नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक

Azamgarh: Voters made aware through street play

गंभीरपुर से पद्माकर मिश्रा की रिपोर्ट

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।

 

 

 

उसी क्रम में ब्लॉक मुहम्मदपुर के गंभीरपुर बाजार में बृहस्पतिवार की शाम लगभग 5:00 बजे नुक्कड़ नाटक के कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता के बैनर तले नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। कलाकारों द्वारा उपस्थित जनता को आने वाले 25 मई को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए बतायां गया कि मतदान के दिन आप लोग अपने-अपने मतों का प्रयोग अवश्य करें क्योंकि दशहरा, होली, दीपावली, ईद का त्योहार साल में एक बार आता है लेकिन मतदान का महापर्व 5 वर्ष में एक बार आता है जिस पर हम सभी लोग अपने-अपने मतों का प्रयोग करके एक अच्छी सरकार चुनने में भागीदारी निभाते हैं।

 

 

 

नुक्कड़ नाटक के कलाकारों द्वारा विकास की गंगा बहाना है मतदान का फर्ज निभाना है, चुनाव नहीं मतदान करें नए भारत का निर्माण करें, वोट करें वफादारी से चयन करें समझदारी से, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, छोड़ो पहले सारा काम पहले चलो करें मतदान, दही बड़ा खाना है वोट देने जाना है समेत अन्य स्लोगन व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button