बाइक व पिकप में आमने सामने हुईं टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

रिपोर्ट=राजू राय

भीमपुरा/बलिया। किडिहरापुर-मधुबन मार्ग के सब्दलपुर चट्टी के समीप फरही पुल के पास बाइक व पिकप की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई टीवी जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई वही उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया वही गम्भीर रूप से घायल युवक को पीएचसी फतहपुर मंडाव भेज दिया जहा पर चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखे हुए सदर अस्पताल मऊ के लिए रेफर कर दिया।

 

 

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी राज पुत्र योगेंद्र अपने दोस्त के साथ भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौवा गांव जा रहें थे कि अभी सब्दलपुर फरही पुल के समीप पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही पिकप में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें राज का घटना स्थल पर मौत हो गई वही गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

जिसके बाद ड्राइवर पिकप लेकर भागने लगा जिसे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इब्राहिमपट्टी बाजार में ड्राइवर सहित पिकप को पकड़ कर पुलिस को सौंप दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद दोनो युवकों की पहचान की।जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही पुरे परिवार में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button