बाइक से नीचे उतारकर छात्र के सीने मे मारी गोली

घटनास्थल पर छात्र की मौत आक्रोशित जनता ने जाम किया रोड दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट:रोशन लाल

अलीगढ़। बाइक से स्कूल जा रहे इंटर के छात्र को दो युवकों ने पहले बाइक से नीचे उतरवाया और फिर उसके सीने में गोली मार दी। घटना स्थल पर छात्र की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस मामले मे पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया,अलीगढ़ में टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी 17 वर्षीय प्रिंस पुत्र संत कुमार शुक्रवार सुबह 8 बजे अपने एक साथी की बाइक पर बैठकर आरपीएस ग्लोबल स्कूल जा रहा था। स्कूल के समीप हरिओम भट्टा पर पहले से खड़े युवकों ने छात्र को बाइक से उतारकर सीने में गोली मार दी। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जाम लगाया। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने पहुंचकर छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि छात्र को गोली मारने वाले कुनाल और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button