Azamgarh news:जहरीली शराब कांड मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिएMP-MLA कोर्ट में विधायक रामाकांत यादव की हुई पेशी

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:जहरीली शराब कांड मामले में आरोपी सपा विधायक रमाकांत यादव को सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया(SP MLA Ramakant Yadav, accused in the spurious liquor case, was presented in the MP-MLA Special Court through video conferencing on Monday) इस समय रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल में निरुद्ध हैं।वर्ष 2022 में अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में देसी शराब ठेके की जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई को काफी दिनों तक इलाज कराना पड़ा था। इस मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए थे,शराब पीने से हुई मौतों के मामले में सपा विधायक व पूर्व सांसद रमाकांत यादव 29 जुलाई 2022 से ही न्यायिक हिरासत में हैं,दूसरा मुकदमा अपमिश्रित शराब बरामद होने का था। इसमें तीन अप्रैल 2023 को रमाकांत यादव को न्यायिक हिरासत में लिया गया,इस नए मुकदमे में सोमवार को फतेहगढ़ जेल में बंद रमाकांत यादव को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इस मुकदमे में अदालत ने अगली तिथि 29 मई निर्धारित की है,In this new case, on Monday, Ramakant Yadav, lodged in Fatehgarh Jail, was presented through video conferencing. In this case, the court has fixed May 29 as the next date.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button