आजमगढ़: नगर पंचायत में जल निकासी व अतिक्रमण हटाने को लेकर दिए गए निर्देश

रिपोर्ट:रज्जाक अंसारी
अतरौलिया आज़मगढ़। नगर पंचायत में अतिक्रमण एवं जलजमाव की समस्या को लेकर शासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में नगर पंचायत अतरौलिया के सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, प्रखर सिंह व उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर, नवीन प्रसाद की उपस्थिति में व्यापारियों के साथ एक बैठक की गई।

बैठक में व्यापारियों से उनकी समस्याओं को पूछा गया। जिसमें व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण को व्यापार में बाधक बताते हुए अन्य समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। जिस पर उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद ने ब्यापारीयो द्वारा बताए गये स्थान का भौतिक निरीक्षण करते हुए उन समस्याओं को तत्काल समाधान हेतु अधिशासी अधिकारी डआ0 लव कुमार मिश्र को निर्देशित किया।
व्यापारियों ने बताया कि बरसात के दिनों में नालों पर अतिक्रमण होने की वजह से सड़कों पर पानी लगता है।जलजमाव की वजह से यहां ग्राहकों का आना जाना बंद हो जाता है । जिस पर उपजिलाधिकारी ने अतरौलिया अधिशासी अधिकारी डॉक्टर लव कुमार को नालों की साफ-सफाई तथा अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिए।अतरौलिया व्यापार मंडल को विश्वास में लेकर पूरे नगर से अतिक्रमण हटाने हेतु 25.05.2023 तक का समय देते हुए प्रत्येक दशा में अपना अतिक्रमण हटा लेंगे चेतावनी दी । अन्यथा दिनांक 26.05.2023 को नगर पंचायत के लोडर द्वारा सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा।
जिसके जिम्मेदार अतिक्रमणकारी स्वयं होंगे, एवं जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। नगर में कर्मचारी द्वारा प्रचार-प्रसार जारी है। बैठक में मुख्य रूप से नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता डी.एस. कुशवाहा, वरिष्ठ लिपिक गिरजेश कुमार यादव,सूरज सिंह, अमित कुमार पिंटू, हाजी सगीर अंसारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवनीत कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रवीन मद्धेशिया ,महामंत्री सुमित कुमार, अरविंद कुमार , अमित कुमार, नितेश, प्रवेश कसौधन, मनीष सोनी , नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी, नवनिर्वाचित सभासद, संभ्रांत नागरिक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



