शी चिनफिंग ने चीन-अमेरिका युवा आदान-प्रदान सप्ताह के लिए बधाई पत्र भेजा

Xi Jinfing sends congratulatory letter for China-US Youth Exchange Week

बीजिंग, 24 जून: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को “कु लिंग के साथ संबंध” चीन-अमेरिका युवा आदान-प्रदान सप्ताह के लिए बधाई पत्र भेजा।

 

 

 

 

 

 

शी चिनफिंग ने कहा कि कु लिंग में सौ साल तक चला प्रेम और संबंध चीनी और अमेरिकी जनता के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान की अच्छी कहानी है। मुझे चीन और अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को कु लिंग की कहानी को फिर से याद कराने और चीन और अमेरिका की जनता के बीच आदान-प्रदान और समझ बढ़ाने के लिए फू चो में एकत्रित होते देखकर खुशी हो रही है।

 

 

 

 

 

 

शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि युवा सबसे ऊर्जावान और सपनों से भरे होते हैं और चीन-अमेरिका संबंधों का भविष्य उन पर निर्भर है। मुझे आशा है कि आप गहन आदान-प्रदान करेंगे, मित्रता बढ़ाएंगे और चीन-अमेरिका मित्रता को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे, चीन-अमेरिका संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास में योगदान देंगे, शांति स्थापित करने, प्रगति को बढ़ावा देने और समृद्धि बनाने के लिए दुनिया के सभी देशों के लोगों के साथ काम करेंगे।

 

 

 

 

 

 

“कु लिंग के साथ संबंध” चीन-अमेरिका युवा आदान-प्रदान सप्ताह फू चिए प्रांत के फू चो शहर में उद्घाटित हुआ।

 

 

 

 

 

 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related Articles

Back to top button