तीन दिन से ट्रांसफॉर्मर जला, लोग परेशान

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

बलिया ब्यूरो

क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र टकरसन अन्तर्गत चंद्रपुरा गांव में बीते तीन दिन से 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के हेल्प लाइन नंबर पर ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना दे दी गई है। जेई आशुतोष पांडेय ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए दो दिन पूर्व ही गोदाम पर अवगत करा दिया गया है। वहीं, टकरसन फीडर के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गोदाम पर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत में कॉपर वायर की जगह एल्युमिनियम वायर का इस्तेमाल हो रहा है। इससे अधिकतर ट्रांसफॉर्मर कुछ दिनों में ही जल जा रहे है।

Related Articles

Back to top button