मोबाइल से बात करने पर की थी बहन की हत्या, दो भाई गिरफ्तार

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बलिया। युवती की हत्या करने के मामले में बांसडीह कोतवाली पुलिस द्वारा दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं घटना में प्रयुक्त एक टेपो और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार बांसडीह रोड बालखण्डी बाबा मंदिर पुलिया के पास के पास 19 जून को एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त की काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच काफी परिश्रम के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कुमारी लीलावती 17 वर्ष पुत्री स्व. पतरू राजभर निवासी पिण्डहरा थाना बांसडीह के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल के क्रम में मृतका के दो भाईयों को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों भाईयों ने बताया कि मृतका लीलावती किसी लड़के से मोबाइल फोन पर बात करती थी, जिसकी जानकारी उसके भाई बिकाऊ राजभर, जोगिन्दर राजभर, रविन्दर राजभर पुत्रगण स्व. पतरु राजभर को हुई तो इन लोगों द्वारा आपत्ति करते हुये बात करने से मना किया गया लेकिन उसके बावजूद भी लगातार बात करती रही जिससे नाराज होकर तीनों भाई क्रमशः बिकाऊ राजभर, जोगिन्दर राजभर, रविन्दर राजभर ने मिलकर उसकी साड़ी से बांध कर हत्या करके पहचान छिपाने के लिये चेहरे पर बैटरी (तेजाब) का पानी डालकर चेहरे को परिवर्तित कर दिया गया तथा शव को साड़ी में बांधकर टेम्पो में तीनों भाई एक साथ ले जाकर थाना क्षेत्र बांसडीहरोड बालखण्डी बाबा मंदिर पुलिया के पास ले जाकर फेंक दिये थे। पुलिस ने हत्या करने वाले विकाऊ राजभर और जोगिन्दर राजभर को गिरफ्तार कर लिया और तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गयी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक टेपों, एक साड़ी, तेजाब की बोतल बरामद किया।



