आजमगढ़:संपूर्ण समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

आजमगढ़ जनपद की मेंहनगर तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मेहनगर तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनते उनका निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान35 शिकायतें आईं,पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,तहसील मेहनगर के सभागार में अपर जिलाधिकारी आजाद भगत सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी ने एक एक शिकायत कर्ता की बड़े ध्यान से सुनने के बाद अपने मातहत अधिकारियों ने लेखपालों को निर्देश दिए, और साथ ही अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कोई भी शिकायत कर्ता अपनी शिकायत लेकर आए तो शिकायत कर्ता की शिकायत सुनकर शिकायत दूर करते हुए त्वरित निराकरण किया जाए,इस दौरान 35 प्राथना पत्रो में 5 का हुआ निस्तारण हुआ,अपर जिलाधिकारी आजाद भगत सिंह व उप जिलाधिकारी संत रंजन द्वारा तहसील मेंहनगार में आये हुए जन समस्याओं को सुना गया साथ ही गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित भी किया गया।साथ ही साथ अपर जिलाधिकारी के द्वारा समय से शिकायतों के निस्तारण के दिशा निर्देश दिए गए ताकि फरियादी को बार-बार तहसील दिवस के चक्कर न लगाना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button