आजमगढ़:विद्दूत करेंट की चपेट में आने से चपरासी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप जांच मे जुटी पुलिस

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:जानकारी के अनुसार जियनपूर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ हरैय गांव निवासी सीताराम पांडेय 32 जीयनपुर कस्बा स्थित प्राइेवट स्कूल मे चपरासी का काम करता था। मृतक के परिजनों के अनुसार बीते एक सप्ताह से वह घर नहीं आया था तथा स्कूल पर ही रह रहा था। रविवार की सुबह परिजनों को स्कूल से सूचना दी गई कि बिजली का स्वीच ऑफ करते समय सीताराम करेंट की चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौत होगयी।यह खबर सुनते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग किया। जिस पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सलया भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button