आजमगढ़ में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े सात लाख की लूट,मचा हड़कंप

आजमगढ़ में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट को घेरकर सात लाख रुपये की लूट कर ली। शहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा,शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के समीप दिनदहाड़े एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बदमाशों ने 7लाख की लूट कर मौके से फरार हो गए, लूट का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि पीड़ित एजेंट कई जगह से कलेक्शन कर रोडवेज के समीप v-mart शॉपिंग मॉल से कलेक्शन के लिए पहुंचा था, वहां से कैश लेकर बाहर निकला ही था, तभी बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया, और उसका रुपयों से भरा बैग छीन कर चौराहे की तरफ से भाग निकले, इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ नगर गौरव शर्मा, शहर कोतवाली पुलिस समेत दो थानों की फोर्स पहुंच गई, पीड़ित को पूछताछ के लिए कोतवाली परिसर ले आया गया, वहीं पुलिस फोर्स आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को खंगालने में लग गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button