दिल दे बैठी महिला बुजुर्ग को,बेटे की जमा पूंजी लेकर हो गई फरार

कहते हैं इश्क की कोई उम्र नहीं होती। कब, किससे और किस उम्र में हो जाए पता नहीं चलता। ऐसे ही अजब इश्क का मामला बरेली में सामने आया है। नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को बुजुर्ग व्यक्ति से प्यार हो गया।प्यार में उसने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसका बेटा हैरान रह गया( They say love has no age. I don’t know when, from whom and at what age. A similar case of strange love has come to light in Bareilly. A woman living in Nawabganj area fell in love with an elderly man. In love, she took a step that surprised her son)गांव में अजब इश्क का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की उम्र 55 साल है। उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने दो बेटों के साथ रहती थी। एक बेटे की शादी हो चुकी है। दूसरा बेटा ट्रक पर क्लीनर की नौकरी करता है। पति की मौत के बाद महिला के संबंध पड़ोस के गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग से हो गए। बुजुर्ग व्यक्ति अक्सर उसके घर पर आता था।
एक जुलाई की रात प्रेमी संग गई
एक जुलाई की रात महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। महिला अपने साथ अविवाहित बेटे की सारी जमापूंजी भी ले गई। महिला के बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। उसने बताया कि वह ट्रक पर क्लीनर है। इसके चलते उसका दूसरे शहरों में आना-जाना रहता है। युवक ने अपनी कमाई के 70 हजार रुपये संदूक में रखे थे, जिसकी चाबी मां को दे दी थी। युवक ने आरोप लगाया कि मां संदूक से उसके 70 हजार रुपये निकाल कर मामा और भाभी की मौजूदगी में अपने प्रेमी के साथ चली गई। युवक ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।He told me he was a cleaner on the truck. Because of this, he has to travel to other cities. The youth had kept Rs 70,000 of his earnings in a safe, the key of which he had given to his mother. The youth alleged that the mother took out Rs 70,000 from the chest and left with her boyfriend in the presence of her uncle and sister-in-law. The youth has demanded a report against the mother and her boyfriend.



