UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, SDM स्तर के 218 PCS अधिकारी हुए इधर से उधर

A total of 218 PCS officers were transferred in Uttar Pradesh late Monday night. All these officers are at SDM level. The recruitment department has transferred officers who have been posted in one district for three years and seven years in the division under the transfer policy is.उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात 218 PCS अधिकारियों के तबादले (Transfer) कर दिए गए। ये सभी अधिकारी SDM स्तर के हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक ही जिले में कई वर्षों से तैनात अधिकारियों को भी दूसरे जिलों में भेजा गया है।नियुक्ति विभाग ने तबादला नीति (Transfer Policy) के तहत एक जिले में तीन वर्ष और मंडल में सात वर्ष से तैनात अधिकारियों का तबादला कर दिया है।बताया गया है कि इसी तरह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मई-2024 में जिले में तीन वर्ष पूरा करने वाले एसडीएम को भी स्थानांतरित (Transfer ) किया गया है। तहसीलदार से प्रोन्नत होकर एसडीएम बने 67 अफसरों को भी स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इन तबादलों से पहले डिप्टी कलेक्टरों के बारे में जिलों के डीएम से भी फीडबैक लिया गया। पिछले विधानसभा चुनाव व नगर निकाय चुनाव में डिप्टी कलेक्टरों की भूमिका पर भी फीडबैक लिया गया है। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों व सिफारिशों का असर भी तबादलों में साफ नजर आ रहा है।नियुक्ति विभाग में तबादलों को लेकर चिराग तले अंधेरा वाले हालात हैं। विभाग ने प्रदेश भर के तहसील प्रशासन को फेंट कर रख दिया है। थोक में 200 से ज्यादा तबादले किए गए हैं। लेकिन, दूसरे विभागों को पारदर्शी तबादले करने की सीख देने वाले महकमे ने इन तबादलों की सूची न तो विभागीय वेबसाइट पर जारी की और न ही शासनादेश पोर्टल पर अपलोड किए।विभाग के अफसरों ने उच्च स्तर से तबादले के बारे में जानकारी साझा न करने की हिदायत का हवाला देते हुए चुप्पी साध ली। पूरे दिन प्रदेश भर में डिप्टी कलेक्टर के तबादलों की जानकारी के लिए लोग बेचैन रहे। हालांकि, इस बार दूसरे कई विभागों ने पारदर्शिता के लिए तबादलों की सूची जारी की है।There is darkness in the recruitment department regarding transfers. The department has turned the tehsil administration across the state into a frenzy. More than 200 wholesale transfers have been made. However, the department, which has taught other departments how to make transparent transfers, neither released the list of these transfers on the departmental website nor uploaded them on the governance portal He remained silent, citing instructions. People were anxious to know about the transfers of deputy collectors across the state throughout the day. However, this time many other departments have released the list of transfers for transparency.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button