खुद को युवाओं के प्रतीक कहने वाले नेता छात्रों के साथ कर रहे अन्याय : दिग्विजय सिंह

Leaders who call themselves symbols of youth are doing injustice to students: Digvijay Singh

भोपाल, 18 जुलाई: भोपाल में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने नर्सिंग घोटाले को लेकर भाजपा को घेरा। संवाददाताओं से बात करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारे नेताओं ने विधानसभा में नर्सिंग घोटाले के मुद्दे को प्रभावशाली तरीके से उठाया और सरकार कोई जवाब नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के कॉलेजों में छात्र-छात्राएं ने फीस जमा कर नामांकन कराया है। तीन साल से वे परेशान हैं। कॉलेजों में कोई पढ़ाई नहीं हो रही है। परीक्षा हो जाने पर नतीजे नहीं निकल रहे हैं। खुद को युवाओं के प्रतीक कहे जाने वाले नेता छात्रों के साथ अन्याय क्यों कर रहे हैं?दिग्विजय सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। इस मामले में सीबीआई के अधिकारी ही भ्रष्टाचार करते पाए गए। सीबीआई के कुछ अधिकारियों को बर्खास्त भी किया गया। मध्यप्रदेश के भीतर हम किसी जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। 2006 के बाद व्यापम घोटाले से लेकर नर्सिंग घोटाले के पीछे भाजपा सरकार का ही दिमाग है। इसके पीछे का दिमाग घोटाले के समय रहे तत्कालीन मुख्यमंत्री का है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे केंद्रीय मंत्री बन गए हैं। अब इस घोटाले का जवाब तो “न खाउंगा, न खाने दूंगा” कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देंगे। और मैं इस घोटाले के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले युवाओं और प्रदेशवासियों के साथ हूं।

Related Articles

Back to top button