चोरी कर रहे युवक को घरवालों ने दौडाकर पकड़ा । 

 

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया: बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम सतराव में सोमवार की रात एक घर मे चोरी कर भाग रहे युवक को गृह स्वामी ने दौडाकर पकड़कर पुलिस को सौप दिया। युवक के पास से आभूषण और नकदी बरामद हुए।

सतराव निवासी बक्सर शर्मा पुत्र झब्बू शर्मा के घर मे आधी रात एक युवक चोरी की नीयत से घुस गया। घर मे खटपट की आवाज होने पर गृह स्वामी बक्सर की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर उनका बेटा भी जग गया। घर लोगों के जगने के बाद युवक आभूषण और नगदी लेकर भागने लगा। बक्सर के बेटे ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button