विहिप का हिन्दू सम्मेलन 30 को

 

रिपोर्ट संजय सिंह

नगरा(बलिया) विश्व हिंदू परिषद रसड़ा, बलिया का स्थापना दिवस समारोह (हिंदू सम्मेलन) 30 अगस्त को शाम चार बजे से पुरानी दुर्गा मंदिर प्रांगण में होगी. उक्त आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल ने दी है. बताया है कि सम्मेलन के बाद शाम छह बजे से प्रसाद का वितरण होगा. सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद राजेश जी होंगे. साथ ही जिला महामंत्री अरविंद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मारकंडेय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह डिंपल, आदि भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे. उन्होंने सभी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button